कासगंज में ABVP का प्रदर्शन, इंस्टीट्यूट के खिलाफ खोला मोर्चा:SDM को ज्ञापन सौंपा, आश्वासन पूरा न होने का लगाया आरोप

Oct 15, 2026 - 13:59
0
कासगंज में ABVP का प्रदर्शन, इंस्टीट्यूट के खिलाफ खोला मोर्चा:SDM को ज्ञापन सौंपा, आश्वासन पूरा न होने का लगाया आरोप
कासगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कासगंज तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एक शिक्षण संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। परिषद के पदाधिकारियों के मुताबिक, नौ अक्टूबर को संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था। उस समय पांच दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन मिला था। आरोप है कि निर्धारित समय बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन कर दोबारा कार्रवाई की मांग उठाई। ABVP पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि NA इंस्टीट्यूट राजीव गांधी से मान्यता प्राप्त होने का दावा करता है, जबकि संस्थान का राजीव गांधी से कोई संबंध नहीं है। परिषद का कहना है कि इस दावे से छात्रों को गुमराह किया जा रहा है। साथ ही संस्थान के संचालक पर लगातार विवाद पैदा करने का आरोप लगाया गया। जिला संयोजक हिमांशु लोधी समेत अन्य पदाधिकारियों ने मामले की गंभीरता से जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User