ललितपुर के जामनी नदी में मिला युवक का शव:ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकला, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Oct 15, 2026 - 13:59
0
ललितपुर के जामनी नदी में मिला युवक का शव:ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकला, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
ललितपुर के महरौनी थाना क्षेत्र में पठा विजयपुरा के कुंजान घाट पर बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। यहां जामनी नदी में एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकाला और महरौनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नारायण झा के बेटे अंशुल झा के रूप में हुई है। अंशुल की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। परिवार गहरे सदमे में है। युवक का शव नदी में कैसे पहुंचा, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौत के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User