कासगंज में बारिश से मकान की छत गिरी, किशोर घायल:24 घंटे की मूसलाधार बारिश से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद

Sep 27, 2026 - 10:26
0
कासगंज में बारिश से मकान की छत गिरी, किशोर घायल:24 घंटे की मूसलाधार बारिश से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद
कासगंज जिले में 24 घंटे की तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में मकानों की छतें और दीवारें गिरी हैं। खेतों में खड़ी मक्का, बाजरा और धान की फसल भी पानी में डूबकर खराब हो गई। गंजडुंडवारा के गांव पीतम नगरा हरोरा में देवेंद्र यादव के मकान का लेंटर गिर गया। हादसे में उनका 14 साल का बेटा हिमांशु मलबे में दबकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल कासगंज में भर्ती कराया गया है। करन नाम के युवक को भी हल्की चोटें आई हैं। गंजडुंडवारा के नगला मनसा में बांकेलाल पुत्र रूपराम, रविंद्र पुत्र दीनदयाल, महावीर सिंह, कल्याण सिंह और राजीव समेत कई किसानों की 50 बीघा से ज्यादा बाजरा, मक्का और धान की फसल जलभराव से बर्बाद हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। तस्वीरें देखिए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User