आजमगढ़ में बैंक एजेंट ने 1.78 लाख हड़पे:शिकायतकर्ता बोला- बेटी के मोबाइल पर भी मंगाई रकम, पैसे मांगने पर धमकी दी

Sep 27, 2026 - 10:26
0
आजमगढ़ में बैंक एजेंट ने 1.78 लाख हड़पे:शिकायतकर्ता बोला- बेटी के मोबाइल पर भी मंगाई रकम, पैसे मांगने पर धमकी दी
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में बैंक एजेंट और उसकी बेटी पर 1.78 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मगरावां रायपुर गांव निवासी सुजाउद्दीन खान का कहना है कि उसने तीन खातों में कुल 2.16 लाख रुपए जमा किए थे। 30 जुलाई 2026 को मैच्योरिटी पूरी होने के बाद जब उसने बैंक में खातों की जानकारी ली तो तीनों में सिर्फ 38 हजार रुपए ही मिले। सुजाउद्दीन की तहरीर पर गंभीरपुर पुलिस ने बैंक एजेंट साजिदा पत्नी हनीफ और उसकी बेटी फातमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 2024 में खुलवाए थे तीन खाते सुजाउद्दीन के मुताबिक साजिदा ने 31 जुलाई 2024 को गोमती ग्रामीण बैंक की काडर अजमतपुर बाईपास रोड शाखा में उसके नाम से तीन खाते खुलवाए थे। इनमें हर महीने कुल 9 हजार रुपए जमा करने थे। खातों की मैच्योरिटी 30 जुलाई 2026 को होनी थी। पीड़ित का आरोप है कि वह हर महीने साजिदा को नकद रुपए देता था। बाद में साजिदा के कहने पर उसकी बेटी फातमा के मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन भी रकम भेजी। 2.16 लाख जमा किए, खाते में 38 हजार मिले सुजाउद्दीन का दावा है कि उसने तीनों खातों में कुल 2.16 लाख रुपए जमा किए थे। मैच्योरिटी के बाद बैंक पहुंचने पर खातों में सिर्फ 38 हजार रुपए मिले। यानी करीब 1.78 लाख रुपए कम थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि एजेंट और उसकी बेटी ने रकम अपने इस्तेमाल में ले ली। पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप सुजाउद्दीन का आरोप है कि जब उसने रकम वापस मांगी तो दोनों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही। पीड़ित के मुताबिक उसने पहले स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने मुख्यमंत्री को रजिस्ट्री के जरिए शिकायत भेजी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अब बैंक खातों, नकद जमा और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User