कासगंज में भागवत कथा का शुभारंभ:मानपुर नगरिया में निकाली कलश यात्रा, कछला घाट पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु
कासगंज में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मानपुर नगरिया क्षेत्र में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। मानपुर नगरिया पुलिस चौकी के पास आयोजित कथा के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में मानपुर नगरिया और आसपास के क्षेत्रों से आईं महिलाओं, युवतियों और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओं के बीच 101 पवित्र कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण रहे। कलश लेकर श्रद्धालु मां गंगा के कछला घाट पहुंचे। कलश यात्रा के दौरान क्षेत्र में धार्मिक माहौल रहा। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)