फर्रुखाबाद में हिंदू रक्षा दल ने दिया ज्ञापन:बोले- संत प्रेमानंद को बदनाम करने की साजिश हुई, निष्पक्ष जांच हो
फर्रुखाबाद में सोमवार को हिंदू रक्षा दल ने संत प्रेमानंद को बदनाम करने की साजिश की निष्पक्ष जांच की मांग की। संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम साढ़े 12 बजे ज्ञापन सौंपकर उनकी सुरक्षा बढ़ाने की भी अपील की। दल के जिलाध्यक्ष शिवम गुप्ता के नेतृत्व में कई पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि संत प्रेमानंद महाराज देश-विदेश में करोड़ों युवाओं को आध्यात्मिक जागृति और सनातन संस्कृति का संदेश देते हैं। उनके प्रवचनों से कई युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं। संगठन ने चिंता जताई कि कुछ लोग महाराज की प्रतिष्ठा खराब करने और उनके खिलाफ गलत प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने ऐसी गतिविधियों की उच्च स्तरीय जांच की जरूरत बताई। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता, डॉ. सचिन दुबे, पीयूष दुबे, दीपक राठौड़, पवन अग्रवाल, सोनू, आदेश माथुर, दीपक कुमार, रूद्र सक्सेना और गौतम कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)