कासगंज में दशहरा पर ड्रोन से होगी भीड़ की निगरानी:मेघनाथ वध और रावण दहन कार्यक्रम के लिए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

Oct 19, 2026 - 14:45
0
कासगंज में दशहरा पर ड्रोन से होगी भीड़ की निगरानी:मेघनाथ वध और रावण दहन कार्यक्रम के लिए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई
कासगंज शहर के प्रभु पार्क में मेघनाथ वध और दशहरा पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। सोमवार दोपहर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर आँचल चौहान ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उनके साथ अग्निशमन विभाग और टीएसआई के अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आग से बचाव के इंतजामों की जांच की। एसपी ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से बात कर पूरी जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान ड्रोन कैमरे से हवाई निगरानी भी की जाएगी। रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष अमरीश वशिष्ठ ने बताया कि सोमवार शाम 40 फीट ऊंचे मेघनाथ का पुतला दहन होगा। मंगलवार शाम 7 बजे 55 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलाया जाएगा। हजारों लोगों की भीड़ के लिए बैरिकेडिंग भी की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User