कासगंज में क्षत्रिय सम्मेलन 20 अक्टूबर को:बदला गया शस्त्र पूजन कार्यक्रम स्थल, रानी लक्ष्मीबाई कम्युनिटी हॉल में आयोजन

Oct 19, 2026 - 13:24
0
कासगंज में क्षत्रिय सम्मेलन 20 अक्टूबर को:बदला गया शस्त्र पूजन कार्यक्रम स्थल, रानी लक्ष्मीबाई कम्युनिटी हॉल में आयोजन
कासगंज में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से 20 अक्टूबर को शस्त्र पूजन एवं क्षत्रिय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से रानी लक्ष्मीबाई कम्युनिटी हॉल, प्रभु पार्क के निकट, कासगंज में होगा। सोमवार को महासभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में कार्यक्रम स्थल बदलने का निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष विजय चौहान ने बताया कि मानस तरंगिणी हॉल जर्जर होने के कारण कार्यक्रम का स्थान बदला गया है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह चौहान, संयुक्त जिला प्रमुख महासचिव हिरदेश पुंडीर, जिला महामंत्री सुधीर गुरहार, जिला सहसंयोजक अनिल चौहान, वेद प्रकाश सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर चौहान, संरक्षक विजेंद्र सिंह तोमर और डीपी सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User