मऊ के किसानों को मिलेगा 150 कुंतल आलू बीज:नवंबर में पहले आओ-पहले पाओ के तहत होगा वितरण, कराना होगा पंजीकरण

Oct 19, 2026 - 13:24
0
मऊ के किसानों को मिलेगा 150 कुंतल आलू बीज:नवंबर में पहले आओ-पहले पाओ के तहत होगा वितरण, कराना होगा पंजीकरण
मऊ जनपद के आलू उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में किसानों की आय बढ़ाने और आलू उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उद्यान निदेशालय, उत्तर प्रदेश की ओर से मऊ जिले के लिए 150 कुंतल गुणवत्तायुक्त आलू बीज का आवंटन किया गया है। यह बीज नवंबर 2026 के पहले सप्ताह में वितरित होने की संभावना है। जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह ने बताया कि किसान कुफरी आनंद, कुफरी चिप्सोना, कुफरी बहार और कुफरी संगम जैसी आलू की किस्मों की खेती कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। विभाग की ओर से आलू बीज की विभिन्न श्रेणियों के लिए दरें भी निर्धारित कर दी गई हैं। विभाग के अनुसार, आधारित प्रथम सीड साइज आलू बीज की कीमत 3,650 रुपये प्रति कुंतल, आधारित द्वितीय की कीमत 3,430 रुपये प्रति कुंतल और ओवर साइज आधारित प्रथम आलू बीज की कीमत 3,040 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित की गई है। किसानों को बीज खरीदते समय निर्धारित मूल्य नकद जमा करना होगा। आलू बीज का वितरण विभागीय पोर्टल www.potato.uphorticulture.in पर पंजीकृत किसानों को उपलब्धता के आधार पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में इच्छुक किसानों को सलाह दी गई है कि वह समय रहते पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लें और जरूरी अभिलेख तैयार रखें। जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह ने जनपद के किसानों से अपील की है कि वे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, फोटो और मोबाइल नंबर सहित आवश्यक दस्तावेज विकास भवन स्थित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, मऊ में जमा कर दें। उन्होंने बताया कि आवश्यक अभिलेखों के आधार पर पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किसानों का चयन किया जाएगा, ताकि उन्हें समय से गुणवत्तायुक्त आलू बीज उपलब्ध कराया जा सके। विभाग की इस पहल से जिले के आलू उत्पादक किसानों को बेहतर बीज प्राप्त करने और आगामी रबी सीजन में आलू की खेती को बढ़ावा देने में मदद मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User