कासगंज में समाधान दिवस में 30 शिकायतें पहुंचीं:7 का मौके पर हुआ निपटारा, डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद और दिए निर्देश
कासगंज तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने की। इस दौरान जिले के अलग-अलग इलाकों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। समाधान दिवस में कुल 30 शिकायतें मिलीं। इनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और जल्द से जल्द उनका निपटारा करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है।पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस और नगर निकाय से संबंधित शिकायतें सामने आईं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)