डीएम ने लंबित शिकायतों के निस्तारण के दिए कड़े निर्देश:रायबरेली के लालगंज में समाधान दिवस पर एक सप्ताह में निपटाने को कहा

Oct 03, 2026 - 15:10
0
डीएम ने लंबित शिकायतों के निस्तारण के दिए कड़े निर्देश:रायबरेली के लालगंज में समाधान दिवस पर एक सप्ताह में निपटाने को कहा
रायबरेली में जनसमस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को रायबरेली जिले की सभी तहसीलों में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। जिले भर की सभी तहसीलों को मिलाकर कुल 255 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 98 शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया गया। शेष बची शिकायतों को समयबद्ध सीमा के भीतर हल करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया गया है। लालगंज तहसील में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में लालगंज तहसील में मुख्य समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान एसडीएम लालगंज राजेश कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहें तो वहीं फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका है, संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर अगले एक सप्ताह के भीतर उनका गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करें। राजस्व और पूर्ति विभाग से जुड़ी रहीं अधिक शिकायतें तहसील सदर में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) गौतम सिंह की मौजूदगी में समाधान दिवस आयोजित हुआ। एसडीएम गौतम सिंह ने बताया कि तहसील सदर में कुल 33 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 8 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों में सबसे अधिक मामले राजस्व (भूमि विवाद/पैमाइश) और पूर्ति विभाग (राशन कार्ड व खाद्यान्न) से संबंधित रहे। बची हुई शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित टीम गठित कर समय सीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले की अन्य तहसीलों में भी रहा हलचल भरा माहौल जिले की अन्य तहसीलों में भी उप-जिलाधिकारियों एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। औसतन प्रत्येक तहसील में 30 से 35 के आसपास शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से मौके पर निस्तारित न हो सकने वाले मामलों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया। ​अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निस्तारण के बाद शिकायतों का रैंडम सत्यापन भी किया जाएगा ताकि कोई भी फरियादी असंतुष्ट न रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User