कासगंज में तेज बारिश के साथ गिरे ओले:सड़कों पर 2 फीट पानी भरा, दिन में छाया अंधेरा; आधे घंटे बारिश

Oct 09, 2026 - 16:21
0
कासगंज में तेज बारिश के साथ गिरे ओले:सड़कों पर 2 फीट पानी भरा, दिन में छाया अंधेरा; आधे घंटे बारिश
कासगंज में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक मौसम बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए और दिन में ही अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। कई जगह ओले भी गिरे। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन सड़कों पर जलभराव हो गया। आधे घंटे की बारिश से सड़कों पर भरा पानी करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे नदरई गेट, सोरों गेट और गांधी मूर्ति क्षेत्र समेत कई इलाकों में दो फीट तक पानी भर गया। कासगंज-बरेली हाईवे पर भी कई स्थानों पर एक से दो फुट तक पानी जमा हो गया। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल बारिश के बाद शहर की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई सड़कें नीची हैं, जबकि कुछ स्थानों पर नालियां सड़क से ऊंची बनी हुई हैं। नालियां जाम होने से बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। तेज बारिश के दौरान समस्या और बढ़ जाती है। बारिश थमने के बाद भी जमा रहा पानी बारिश रुकने के बाद भी कई जगह पानी भरा रहा। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की जरूरत बताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User