लखनऊ में नवरात्रि उत्सव की धूम:कठौता झील के पास सजाया माता का पंडाल, प्रतियोगिता में बच्चों किया डांस
लखनऊ में इस समय नवरात्रि उत्सव की धूम दिखाई दे रही है। लोग माता की झांकी और पूजन भक्ति में डूबे हुए हैं। गोमती नगर में कठौता झील किनारे माताजी का पंडाल सजाया गया है। श्री मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रमोद, उपाध्यक्ष मणि जी, सचिव रघुनाथ तिवारी और कोषाध्यक्ष कमल कुमार ने बताया कि इस बार 15वां वर्ष है। हर वर्ष अलग थीम में माता का पंडाल सजाया जाता है। यहां झूले सहित खाने-पीने की सामग्री की दुकान भी लगी हैं। शुक्रवार को बच्चों के फैंसी ड्रेस और डांस स्पर्धा कराई गई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया गया। सभी प्रतिभागियों को यूनीमैक्स होम ने पुरस्कार बांटे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)