काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की पत्रिका का विमोचन:प्रयोगशालाओं से महामना अभिलेखागार तक, ‘संचेतना’ में बीएचयू की पूरी तस्वीर
वाराणसी के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की पत्रिका ‘संचेतना’ के विशेषांक का बुधवार को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने विमोचन किया। कुलपति आवास के समिति कक्ष में आयोजित समारोह में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और पत्रिका में लेखों का योगदान देने वाले शिक्षक मौजूद रहे। विषयवस्तु पर आधारित इस विशेषांक में बीएचयू की उपलब्धियों, शोध, डिजिटल पहलों, प्रयोगशालाओं और गौरवशाली विरासत को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। विश्वविद्यालय की समृद्ध वृक्ष संपदा, उसकी विविधता और वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण के प्रयासों को भी इसमें स्थान दिया गया है। अंक में बौद्धिक संपदा अधिकार एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण प्रकोष्ठ (आईपीआरटीटी सेल) की विकास यात्रा और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में उसके योगदान का उल्लेख है। ‘स्पंदन’ को युवा प्रतिभाओं के मंच के रूप में विकसित किए जाने, महामना अभिलेखागार के संरक्षण कार्य और विभिन्न प्रयोगशालाओं की शोध उपलब्धियों पर भी लेख प्रकाशित किए गए हैं। डिजिटल पहलों के साथ कुलपति से ‘संचेतना’ टीम की विशेष बातचीत भी अंक में शामिल है। कुलपति ने पत्रिका के प्रकाशन को विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और प्रगति के व्यापक प्रचार-प्रसार की दिशा में सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि पत्रिका को विशेष रूप से युवाओं से जोड़ना महत्वपूर्ण है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)