मथुरा में गेट बंद सोसाइटी को चोरों ने बनाया निशाना:बंद फ्लैट से चोरी किए लाखों के आभूषण, पुलिस CCTV कैमरों की खंगाल रही रिकॉर्डिंग
मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन इलाके में चोरों ने गेट बंद सोसाइटी में चोरी की वारदात को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। चोरों ने यहां बंद फ्लैट के ताले चटका कर लाखों रुपए आभूषण सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सोसायटी में लगे CCTV कैमरे खंगालना शुरू कर दिया। कान्हा माखन सोसाइटी में हुई वारदात वृंदावन के रुक्मिणी बिहार इलाके में स्थित कान्हा माखन गेट बंद सोसाइटी में सोमवार की आधी रात को चोरों ने धाबा बोल दिया। चोरों ने यहां धाम 6 अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 504 के ताले चटकाए। यह फ्लैट भारतीय सेना में तैनात बांके बिहारी गौड़ का है। बांके बिहारी दिल्ली में ड्यूटी पर थे जबकि पत्नी दुर्गेश सास की तबियत खराब होने पर गांव गई थीं। फ्लैट 7 दिन से बंद था। मंगलवार सुबह हुई जानकारी 2 BHK फ्लैट में चोरी की वारदात की जानकारी मंगलवार सुबह दुर्गेश को तब हुई जब पड़ोसियों ने फ्लैट का ताला टूटा हुआ देखा। सूचना मिलते ही दुर्गेश गांव से फ्लैट पर पहुंचीं। जब उन्होंने अंदर घुसकर देखा तो बैड रूम में अलमारी खुली थी और सभी समान बिखरा हुआ था। दुर्गेश ने इसकी तत्काल सूचना अपने ससुराल वालों को दी। सूचना मिलते ही ससुर और सास फ्लैट पर आ गए। इसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई। जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही अद्भा पुलिस चौकी प्रभारी रोहित तेवतिया मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चोरी की वारदात की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालने में जुट गई। अद्धा चौकी प्रभारी रोहित तेवतिया ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं, मामले की जांच कर रहे हैं जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। सोसायटी में सुरक्षा पर उठे सवाल कान्हा माखन सोसाइटी में जिस फ्लैट में चोरी हुई वह धाम 6 अपार्टमेंट के दूसरी मंजिल पर है। सोसायटी गेट बंद है, गेट पर चौकीदार रहते हैं। चारों तरफ ऊंची बाउंड्री है,इसके बाबजूद चोरी होने से यहां सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। फ्लैट मालिक दुर्गेश गौड़ ने बताया कि वह 8 दिन से पास में ही स्थित गांव परखम गुर्जर गई हुई थीं। वहां सास की तबियत खराब थी। चोर उनके यहां से 3 सोने की चैन,2 जेंट्स अंगूठी,4 लेडीज अंगूठी, 2 मंगलसूत्र,4 जीडी चांदी की पायजेब के अलावा 2 लाख रुपए नगद चोरी कर ले गए। इसके अलावा अन्य सामान को अभी देख रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)