सहारनपुर में मोबाइल की बनर्जी मार्केट छापेमारी:आईफोन की डुप्लीकेट मोबाइल पकड़े, दिल्ली से कंपनी की टीम आई

Oct 15, 2026 - 15:38
0
सहारनपुर में मोबाइल की बनर्जी मार्केट छापेमारी:आईफोन की डुप्लीकेट मोबाइल पकड़े, दिल्ली से कंपनी की टीम आई
सहारनपुर की बनर्जी मार्केट में आईफोन की डुप्लीकेट कॉपी और नकली पार्ट्स बेचने के आरोप में छापेमारी की गई। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र की मोबाइल मार्केट में दिल्ली से आई कंपनी की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कुछ दुकानों पर कार्रवाई की। कंपनी के मैनेजर तौकीर की शिकायत पर की गई इस कार्रवाई के दौरान डुप्लीकेट आईफोन और पार्ट्स मिलने की बात सामने आई है। कार्रवाई की खबर फैलते ही बाजार में खलबली मच गई। कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से चले गए। छापेमारी के बाद बरामद बताए जा रहे मोबाइल और पार्ट्स को ई-रिक्शा में रखा गया। इसके बाद ई-रिक्शा से सामान थाना सिटी कोतवाली लाया गया। बाजार से थाने तक सामान ले जाने के दौरान लोगों की नजरें ई-रिक्शा पर रखे मोबाइल और अन्य सामान पर टिकी रहीं। कंपनी के मैनेजर तौकीर का आरोप है कि बनर्जी मार्केट की कुछ दुकानों पर आईफोन के नाम पर डुप्लीकेट फोन और नकली पार्ट्स बेचे जा रहे थे। ग्राहकों को असली आईफोन बताकर नकली फोन देने की शिकायत मिली थी। इससे ग्राहकों को आर्थिक नुकसान होने के साथ कंपनी की छवि भी प्रभावित हो रही थी। शिकायत के बाद कंपनी की टीम दिल्ली से सहारनपुर पहुंची। टीम ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और पुलिस को साथ लेकर चिह्नित दुकानों पर छापेमारी कराई। कार्रवाई के दौरान दुकानों पर रखे मोबाइल फोन और पार्ट्स की जांच की गई। कंपनी की टीम ने इन्हें डुप्लीकेट बताते हुए कार्रवाई की मांग की। छापेमारी की खबर फैलते ही दुकानदारों में हलचल बनर्जी मार्केट में छापेमारी शुरू होते ही आसपास की दुकानों पर भी हलचल बढ़ गई। कार्रवाई की जानकारी दूसरे दुकानदारों तक पहुंची तो कुछ ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और मौके से चले गए। बाजार में लोगों के बीच छापेमारी को लेकर चर्चा होने लगी। पुलिस और कंपनी की टीम ने संदिग्ध दुकानों से मिले सामान को अपने कब्जे में लिया। थाने लाकर जांच की तैयारी कार्रवाई के बाद मोबाइल फोन और पार्ट्स को ई-रिक्शा में रखकर थाना सिटी कोतवाली पहुंचाया गया। अब बरामद सामान की जांच और उसकी असलियत की पुष्टि के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कंपनी की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल, यह स्पष्ट होना बाकी है कि बरामद सामान की वास्तविक संख्या कितनी है और मामले में किन दुकानदारों की भूमिका सामने आती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User