काशी विश्वनाथ धाम में गांधी-शास्त्री जयंती समारोह:ध्वजारोहण के बाद विचार गोष्ठी, महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का संकल्प
वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ धाम में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नीलकंठ प्रशासनिक भवन परिसर में मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद धाम स्थित सभागार में विचार गोष्ठी हुई। इसमें श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास और श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। गोष्ठी में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन, विचारों, आदर्शों और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। ईमानदारी से जनसेवा का लिया संकल्प मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने कहा कि गांधी और शास्त्री का जीवन सत्यनिष्ठा, सादगी, अनुशासन, कर्तव्यपरायणता और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को आचरण में उतारकर जनसेवा के दायित्वों का निष्ठा, संवेदनशीलता और ईमानदारी से निर्वहन करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)