कोबरा की गर्दन में फंसा था लोहे का रिंग:बिजनौर में डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू, बाइक रिपेयरिंग की दुकान में घुसा

Oct 19, 2026 - 17:28
0
कोबरा की गर्दन में फंसा था लोहे का रिंग:बिजनौर में डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू, बाइक रिपेयरिंग की दुकान में घुसा
बिजनौर के नहटौर क्षेत्र में रविवार को बाइक रिपेयरिंग की दुकान में घुसे कोबरा की गर्दन में लोहे का रिंग फंसा मिला। वन विभाग की टीम ने सांप मित्र भारत भास्कर और उनके सहयोगी शाहनवाज की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद रिंग निकालकर सांप को सुरक्षित बचा लिया। रेस्क्यू के बाद मादा कोबरा को जंगल में छोड़ दिया गया। दुकान में सांप देखकर मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11 बजे धामपुर मार्ग स्थित दीपक की बाइक रिपेयरिंग दुकान में सांप दिखाई दिया। उसे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के साथ सांप मित्र भारत भास्कर और सहयोगी शाहनवाज भी मौजूद थे। जांच के दौरान पता चला कि करीब आठ साल की मादा कोबरा के फन के नीचे गर्दन में लोहे का रिंग फंसा हुआ था। इससे सांप को परेशानी हो रही थी। तेल लगाकर सावधानी से निकाला रिंग रेस्क्यू टीम ने सांप के शरीर पर तेल लगाया। इसके बाद शाहनवाज की मदद से सावधानीपूर्वक लोहे का रिंग बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान जरा सी चूक जानलेवा हो सकती थी, इसलिए टीम ने पूरी सतर्कता बरती। रिंग निकालने के बाद कोबरा को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। समय रहते रिंग नहीं निकलता तो जा सकती थी जान क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने सोमवार शाम करीब 4 बजे बताया कि गर्दन में रिंग फंसे होने के कारण सांप के लिए भोजन करना मुश्किल हो सकता था। समय रहते रिंग नहीं निकाला जाता तो उसकी मौत भी हो सकती थी। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा वन विभाग की प्राथमिकता है। रेस्क्यू के दौरान सांप तनाव में रहता है और उसे बचाने वाले कर्मचारियों की जान पर भी खतरा बना रहता है। इसके बावजूद टीम ने सावधानी और साहस के साथ अभियान पूरा किया। महेश गौतम ने भारत भास्कर और अन्य वनकर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वन्यजीव प्रकृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी सुरक्षा करना सभी का कर्तव्य है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User