फायरिंग के आरोपी हिस्ट्रीशीटर की निशानदेही पर तमंचा बरामद:पीसीआर पर लेकर की कार्रवाई, न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा

Oct 18, 2026 - 16:29
0
फायरिंग के आरोपी हिस्ट्रीशीटर की निशानदेही पर तमंचा बरामद:पीसीआर पर लेकर की कार्रवाई, न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा
इटावा में फायरिंग के मामले में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर केशव तिवारी की निशानदेही पर पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 2 बजे तमंचा बरामद किया। कोतवाली पुलिस आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेकर आई थी। बरामदगी की कार्रवाई उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार सचान ने की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया। पूछताछ के दौरान हुई बरामदगी पुलिस के अनुसार, केशव तिवारी (31) पुत्र स्व. प्रमोद तिवारी निवासी तकिया आजादगान, थाना कोतवाली इटावा को मुकदमा अपराध संख्या 206/2026 में जेल से पीसीआर पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद किया गया। इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) और 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज है। तमंचा बरामद करने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की और आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User