कौशांबी के एमबीओ कॉलेज में फुटबॉल टूर्नामेंट हुआ:जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Oct 03, 2026 - 18:11
0
कौशांबी के एमबीओ कॉलेज में फुटबॉल टूर्नामेंट हुआ:जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
कौशांबी के सिराथू विकासखंड के टेढ़ी मोड़ स्थित एमबीओ कॉलेज में एक दिवसीय फाइव ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट हुआ। इसका आयोजन कौशांबी फुटबॉल खेल संगठन ने किया था। शनिवार शाम 4 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर कल्पना सोनकर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं। इनसे शरीर और मन स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने सभी को किसी न किसी खेल में रुचि लेने और नियमित खेलने की सलाह दी। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में दर्शक भी मैच देखने पहुंचे थे। इस दौरान सपा के सिराथू विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आनंद मोहन सिंह पटेल, विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज, ग्राम प्रधान राजकुमार उर्फ राजू, आयोजक वेद प्रकाश उर्फ नन्हे पासी और कोच शिवम सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User