कौशांबी में 15 साल के किशोर का शव मिला:लापता होने के बाद रेलवे ट्रैक किनारे बरामद, परिजनों में कोहराम

Oct 06, 2026 - 15:11
0
कौशांबी में 15 साल के किशोर का शव मिला:लापता होने के बाद रेलवे ट्रैक किनारे बरामद, परिजनों में कोहराम
कौशांबी के कड़ाधाम थाना क्षेत्र के दारानगर सादीपुर में 15 साल के अंशु सरोज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह 5 अक्टूबर की दोपहर करीब दो बजे घर से लापता हुआ था। उसका शव सैनी थाना क्षेत्र के सयारा मीठेपुर के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला। परिजनों के मुताबिक, अंशु ट्रैक्टर मालिक होरीलाल के ट्रैक्टर से गया था, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। 5 अक्टूबर को ही सैनी थाना क्षेत्र में रेलवे खंभा संख्या 337/14 से 337/15 के बीच एक अज्ञात किशोर का शव मिला था। पुलिस ने शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। मंगलवार को परिजनों ने शव की पहचान अंशु सरोज के रूप में की। किशोर की मौत कैसे हुई और वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा, पुलिस इन सभी सवालों की जांच कर रही है। कौशाम्बी के कड़ाधाम थाना क्षेत्र के दारानगर सादीपुर निवासी 15 वर्षीय किशोर अंशु सरोज पुत्र मुकद्दर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया घर से लापता होने के बाद उसका शव सैनी थाना क्षेत्र में सयारा मीठेपुर के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला। शव की पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक अंशु सरोज 5 अक्टूबर की दोपहर करीब दो बजे घर से लापता हुआ था। बताया जा रहा है कि वह ट्रैक्टर मालिक होरीलाल पुत्र बंशीलाल सरोज के ट्रैक्टर से गया था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। इसी दौरान 5 अक्टूबर को सैनी थाना क्षेत्र के सयारा मीठेपुर के पास रेलवे खंभा संख्या 337/14 से 337/15 के बीच एक अज्ञात किशोर का शव मिला था। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए सूचना सोशल मीडिया में लगातार प्रसारित की थी। वहीं मंगलवार की दोपहर को परिजनों ने शव की पहचान अंशु सरोज के रूप में की। किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, वह ट्रैक्टर के साथ कहां गया था और रेलवे ट्रैक के पास उसका शव कैसे पहुंचा, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User