कौशांबी में गांधी जयंती पर डीएम-एसपी ने दी श्रद्धांजलि:कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में राष्ट्रपिता गांधी व शास्त्री को याद किया

Oct 02, 2026 - 13:21
0
कौशांबी में गांधी जयंती पर डीएम-एसपी ने दी श्रद्धांजलि:कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में राष्ट्रपिता गांधी व शास्त्री को याद किया
कौशांबी में गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में कार्यक्रम हुए। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल और एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कलेक्ट्रेट के उदयन सभागार में डीएम डॉ. अमित पाल ने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ गांधी जी के प्रिय भजन 'रघुपति राघव राजा राम' और 'वैष्णव जन तो तेने कहिए' गाए। इस दौरान सत्य, अहिंसा और मानवता के संदेश को याद किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने और उनके बताए रास्ते पर चलने की शपथ ली। स्वच्छता, सद्भाव और अहिंसा के संदेश को भी याद किया गया। पुलिस लाइन में एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने सफाई कर्मचारी को सम्मानित किया। अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने पुलिस कर्मचारियों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर, ओम प्रकाश, सीओ जेपी पांडेय और यातायात सीओ भैया संतोष कुमार समेत कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User