फतेहाबाद में गांधी जयंती मनाई:बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Oct 02, 2026 - 13:21
0
फतेहाबाद में गांधी जयंती मनाई:बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
फतेहाबाद में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांधी चौक चौराहे पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के संदेश को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का दृढ़ संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी (बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी) के प्रदेश सचिव नीरज चक ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाकर ही समाज में सच्ची शांति और भाईचारा कायम रखा जा सकता है। ये रहे मौजूद इस दौरान विवेक शर्मा, आर्यन गुप्ता, अरशद खान, जीतू सविता, प्रभात बघेल, विवेक सक्सैना, नासिर खान, रशिद खान, सूर्या झा और प्रभात चक सहित कई लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User