कौशांबी में इलेक्ट्रीशियन की हाईटेंशन तार से मौत:बंदरों से बचने के दौरान हुआ हादसा, 4 महीने पहले मोहल्ले के लोगों ने तार हटाने की मांग की थी
कौशांबी के भरवारी में मंगलवार दोपहर 3 बजे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। शारदा प्रसाद उर्फ बबऊ केसरवानी (60) मेहता रोड स्थित अमित पंजाबी के घर बिजली ठीक कर रहे थे। काम करते हुए छत पर बंदरों का झुंड आ गया। उनसे बचने के लिए शारदा प्रसाद दौड़े और 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गए। करंट से वह बुरी तरह झुलस गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों को खबर मिलते ही मातम छा गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मोहल्ले के आधा दर्जन घरों के ऊपर से यह लाइन गुजर रही है। शिकायत कर तार हटाने की मांग वार्ड के लोगों ने 16 अप्रैल को नगर पालिका में शिकायत कर तार हटाने की मांग की थी। 5 मई को पावर हाउस को तार हटाने को कहा गया, पर लाइन नहीं हटी। जेई राम सूरत ने बताया कि एस्टीमेट भेजा था, पर पास नहीं हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)