मऊ में 1.35 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू:कचहरी मोड़ से फातिमा चौराहे तक 10-10 फीट इंटरलॉकिंग, चेयरमैन के प्रयास से मिली मंजूरी
मऊ में ट्रैफिक जाम की समस्या कम करने के लिए नगर पालिका परिषद ने पहल की है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे फातिमा चौराहा से कचहरी मोड़ तक सड़क के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग लगाने का काम शुरू हो गया है। इस परियोजना पर लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये खर्च होंगे।
सड़क के दोनों ओर 10-10 फीट तक इंटरलॉकिंग की जाएगी। शहर में बढ़ते ट्रैफिक से लोगों को अक्सर जाम का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका चेयरमैन अरशद जमाल इस समस्या के समाधान के लिए काफी समय से कोशिश कर रहे थे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखकर सड़क चौड़ीकरण की मांग की थी। पीडब्ल्यूडी ने चौड़ीकरण की जगह किनारे इंटरलॉकिंग की इजाजत दी। इसके बाद नगर पालिका ने काम शुरू कराया।
चेयरमैन अरशद जमाल ने बताया कि काम लगभग एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। नगर पालिका को उम्मीद है कि इससे ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी। हालांकि, जाम का स्थायी हल निकालने के लिए अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था पर भी ध्यान देना होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)