कौशांबी में काली माता की मूर्ति तोड़ी:अलवाड़ा गांव के मंदिर में अराजक तत्वों ने किया नुकसान, पुलिस CCTV खंगाल रही
कौशांबी के महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवाड़ा गांव में रविवार देर रात कुछ अराजक तत्वों ने एक प्राचीन मंदिर में काली माता की मूर्ति तोड़ दी। सोमवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने मूर्तियां टूटी हुई देखीं। मंदिर के दरवाजे भी खुले थे।
ग्रामीणों ने बताया कि रोजाना की तरह रात में पूजा के बाद मंदिर बंद कर दिया गया था। सुबह काली माता की मूर्ति के साथ दो और प्रतिमाएं भी टूटी मिलीं। इसकी जानकारी तुरंत डायल 112 और महेवाघाट थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मंदिर परिसर के आसपास जांच की और ग्रामीणों से पूछताछ की। थाना प्रभारी कुमार शंकरम ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)