कौशांबी में NH-19 पर बलेनो ने चालक-कंडक्टर को रौंदा:हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम ठीक कर रहे थे दोनों, कार छोड़कर भागे सवार

Oct 07, 2026 - 09:35
0
कौशांबी में NH-19 पर बलेनो ने चालक-कंडक्टर को रौंदा:हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम ठीक कर रहे थे दोनों, कार छोड़कर भागे सवार
कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात दो बजे नेशनल हाईवे-19 पर हादसा हो गया। अठसराय ओवरब्रिज के पास खराब खड़ी डीसीएम में काम कर रहे चालक और कंडक्टर को तेज रफ्तार बलेनो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी सिराथू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब 2 बजे यूपी-112 पर हादसे की सूचना मिली। डीसीएम नंबर यूपी 35 टी 9605 ओवरब्रिज से पहले सड़क किनारे खराब खड़ी थी। चालक और कंडक्टर उसका एयर फिल्टर ठीक कर रहे थे। इसी दौरान कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही बलेनो ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। एयर फिल्टर ठीक करते समय हुआ हादसा डीसीएम खराब होने के बाद चालक और कंडक्टर सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का एयर फिल्टर ठीक कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनकी तरफ आ गई और दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी सिराथू भेजा। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद बलेनो सवार कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। वाहन के नंबर के आधार पर उसके मालिक और फरार सवारों की जानकारी जुटाई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इसके जरिए कार सवारों की पहचान और हादसे की पूरी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने के लिए भी प्रयास कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User