कौशांबी में पेड़ के नीचे मिला अधेड़ का शव:पास मिली शराब की शीशी और पानी की बोतल, पुलिस जांच में जुटी
कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में नौढिया मार्ग पर सोमवार सुबह 9 बजे एक आम के पेड़ के नीचे करीब 55 साल के अधेड़ का शव मिला। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव के पास शराब की एक शीशी और पानी की बोतल मिली है। इससे कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी और थाना पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)