कौशांबी में सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत:इलाज के दौरान गई जान, 11 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; केस दर्ज

Oct 18, 2026 - 15:05
0
कौशांबी में सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत:इलाज के दौरान गई जान, 11 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; केस दर्ज
कौशांबी में परिवार चलाने के लिए साइकिल से कॉस्मेटिक का सामान बेचने वाले 52 साल के शाहबजादे की सड़क हादसे में मौत हो गई। 15 अक्टूबर को कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा स्थित पेट्रोल पंप के पास मैजिक लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी थी। प्रयागराज में इलाज के दौरान 17 अक्टूबर की रात उनकी जान चली गई। शाहबजादे चरवा थाना क्षेत्र के सिरियांवां कला गांव के रहने वाले थे। परिवार वालों ने बताया कि वह साइकिल खड़ी कर सड़क पार करके चाय पीने जा रहे थे। तभी परसरा से गिरसा की ओर जा रहे मैजिक लोडर ने गलत दिशा से आकर उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शाहबजादे बुरी तरह घायल हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही हादसे के बाद लोगों ने उनके मोबाइल से परिवार को सूचना दी। परिजन उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज ले गए। उनकी मौत से 11 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। अब परिवार के सामने भरण-पोषण की दिक्कत खड़ी हो गई है। मृतक के बेटे मुख्तार अली की शिकायत पर रविवार को कोखराज थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User