लखनऊ में भजन संध्या आयोजित:महिलाओं ने देवी भजनों के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना की
लखनऊ में गोमतीनगर के विवेक खंड-3 स्थित आवास पर शारदीय नवरात्र के अवसर पर भजन संध्या आयोजित की गई। मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा की पत्नी रेखा शर्मा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने देवी भजनों के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना की। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद कीर्ति अशोक ने ‘गौरा तेरा नाम देवों में सबसे प्यारा है’, डॉ. ज्ञानमती वर्मा ने ‘दरबार में माता वैष्णो के, दुख दर्द मिटाए जाते हैं’ और आशा सिंह ने ‘तेरा रूप बड़ा विकराल’ जैसे भजन प्रस्तुत किए। अन्य भजनों पर भी महिलाएं भक्ति रस में डूबी नजर आईं। रेखा शर्मा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से चैत्र और शारदीय नवरात्र में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महिलाएं उत्साह से भाग लेती हैं। कार्यक्रम में गीता शर्मा, अनन्या शर्मा, उमा भटनागर, प्रभा उपाध्याय, शशिभा सक्सेना, नीना श्रीवास्तव, अंशू गुप्ता, शैली अवस्थी, मेघा मुद्गल, नीलम शर्मा, नीतू, सीमा सिन्हा, कुसुम वर्मा, अर्चना तिवारी, रेनू तिवारी, सुमन लता सिंह, माला शर्मा, उर्मिला गुप्ता, सुदामा देवी, रेखा पाण्डेय, कल्पना, जया श्रीवास्तव और भोपाल से आईं मोनिका घोष सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)