कौशांबी में संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूकता रैली:विधायक पूजा पाल ने दिखाई हरी झंडी, 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
कौशांबी में गुरुवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जन-जागरूकता रैली निकाली गई। विधायक पूजा पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर और राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर तक गई। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार और जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनुपमा मिश्रा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें लोगों को मच्छरों और संक्रामक रोगों से बचाव के तरीके बताए जाएंगे। लोगों से अपील की गई कि वे घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर व गमलों की नियमित सफाई करें, पानी की टंकियों को ढककर रखें और मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। नालियों की सफाई, जलजमाव रोकना, जानवरों के बाड़े घर से दूर रखना और स्वच्छ पानी पीने के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। अभियान का संदेश है- “स्वस्थ व्यवहार अपनाना है, संचारी रोगों को हराना है।”
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)