आगरा में 15 लाख का नशीला पदार्थ लेकर घूम रहे:252 ग्राम एल्प्राजोलम बरामद, आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं कई केस
आगरा में ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने एक युवक को नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से 252 ग्राम एल्प्राजोलम बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है। तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त की गई। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि गुरुवार को ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच चल रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि कांशीराम आवास के पास एक कार में नशीला पदार्थ है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार में बैठे युवक राहुल उर्फ सोनू चुर्रा (विद्यानगर, टेढ़ी बगिया) को पकड़ा। तलाशी में 252 ग्राम एल्प्राजोलम मिला। आरोपी ने बताया कि उसने यह पदार्थ फैजा (इस्लाम नगर) से खरीदा था और छोटी पन्नियों में पैक कर बेचता था। राहुल पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ। पुलिस फैजा की तलाश में है। आरोपी पर एत्माद्दौला और ट्रांस यमुना थानों में पहले भी कई केस दर्ज हैं। थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)