कौशांबी में स्ट्रीट लाइट के लिए बच्चों ने बनाया वीडियो:बोले- रात में पढ़ने में होती है दिक्कत, डीएम से लाइट लगवाने की मांग

Sep 29, 2026 - 20:42
0
कौशांबी में स्ट्रीट लाइट के लिए बच्चों ने बनाया वीडियो:बोले- रात में पढ़ने में होती है दिक्कत, डीएम से लाइट लगवाने की मांग
कौशांबी के चक अहमदीपुर गांव में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से लोग परेशान हैं। रविवार रात गांव के बच्चों ने वीडियो बनाकर डीएम से गांव में लाइटें लगवाने की मांग की। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे यह वीडियो सामने आया। वीडियो में बच्चे टॉर्च जलाकर गांव में अंधेरे की स्थिति दिखाते नजर आ रहे हैं। बच्चों ने टॉर्च जलाकर दिखाई गांव की स्थिति वीडियो में बच्चे बताते हैं कि गांव में स्ट्रीट लाइट के लिए खंभे तो लगे हैं, लेकिन उन पर लाइटें नहीं जलतीं। बच्चों का कहना है कि रात में पढ़ाई करने में परेशानी होती है। घर से बाहर निकलने पर जंगली जानवरों का भी डर रहता है। वीडियो में अश्वनी राव नाम का बच्चा कहता है कि उन्होंने डीएम अंकल से गांव में लाइट लगवाने की गुहार लगाई है। सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों को लेकर सवाल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही को लेकर सवाल उठाए। एक फेसबुक यूजर ने गांव की अंधेरे में तस्वीर साझा करते हुए सांसद पुष्पेंद्र सरोज और विधायक इंद्रजीत सरोज से इस समस्या को लेकर सवाल किया। प्रधान प्रतिनिधि बोले- 15-20 दिन में लगाने की कोशिश ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम कृष्ण ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। उन्होंने कहा कि गांव की समस्या को देखते हुए जल्द काम कराने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि 15-20 दिन में पूरे गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रयास किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User