कुशीनगर पुलिस ने 109 खोए मोबाइल बरामद किए:21.80 लाख के मोबाइल मालिकों को सौंपे, CEIR पोर्टल से हुई रिकवरी

Oct 04, 2026 - 14:46
0
कुशीनगर पुलिस ने 109 खोए मोबाइल बरामद किए:21.80 लाख के मोबाइल मालिकों को सौंपे, CEIR पोर्टल से हुई रिकवरी
कुशीनगर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 109 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी कीमत करीब 21.80 लाख रुपए है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने रविवार को ये मोबाइल मालिकों को सौंपे। लोगों ने पुलिस के काम की तारीफ की। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा की देखरेख में सर्विलांस सेल व थानों की टीमों ने कार्रवाई की। CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर मोबाइलों को अलग-अलग जगहों से खोजा गया। बरामद हुए मोबाइलों में सबसे ज्यादा 31 वीवो और 20 रियलमी के हैं। ओप्पो 17, रेडमी 11, सैमसंग 5, एआई प्लस, मोटोरोला, टेक्नो 4-4, आईक्यूओओ, पोको, वनप्लस 3-3, इंफिनिक्स 2, नथिंग व आईटेल का 1-1 मोबाइल मिला। पुलिस के अनुसार, CEIR पोर्टल पर शिकायत के बाद IMEI नंबर से मोबाइल ढूंढने में मदद मिलती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User