कबाड़ के गोदाम में लगी आग:लाखों का सामान जलकर राख, शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका
संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में एनएच-27 पर छोटी सरौली में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया यह गोदाम खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सहसराव निवासी ओम प्रकाश पुत्र धनाई राम का है। शुक्रवार को अचानक उनकी दुकान से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं और आग तेजी से फैल गई। दुकान में रखा सारा कबाड़ धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकांड में दुकान में रखा लाखों रुपये का कबाड़ पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। पुलिस फिलहाल घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है और हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)