गाजियाबाद में मां बेटी के शव फंदे पर लटके मिले:खोड़ा में पति पानी लेने गया था, बेटी की हत्या कर सुसाइड का अंदेशा
गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र के शंकर विहार में शुक्रवार शाम मां बेटी के शव एक ही फंदे पर लटके मिले। घटना के समय पति पानी लेने गया था। जब वह घर लौटा तो दोनों के शव देखकर डर गया। जिसके बाद शोर मचाते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर डायल 112 और खोड़ा थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। 4 साल से किराए पर रह रहा परिवार खोड़ा के शंकर विहार में सोनू अपनी पत्नी प्रीति (30 साल) और 3 साल की बेटी अक्षिता के साथ रहा है। सोनू गाजियाबाद के मैक्स हॉस्पिटल में काम करता है। खोड़ा में पीने का पानी बाहर से आता है, जहां नगर पालिका के टैंकर भी पानी सप्लाई करते हैं। शाम के समय सोनू पानी लेने गया था, आकर घर देखा तो पत्नी का शव फंदे से लटका था, उसी फंदे पर 3 साल की बेटी भी लटकी थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)