कड़ाधाम में मां शीतला के दर्शन को उमड़ी भीड़:कौशांबी में भक्तों ने नारियल-चुनरी चढ़ाकर मांगी मन्नतें, सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात

Oct 17, 2026 - 10:43
0
कड़ाधाम में मां शीतला के दर्शन को उमड़ी भीड़:कौशांबी में भक्तों ने नारियल-चुनरी चढ़ाकर मांगी मन्नतें, सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात
शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को शक्तिपीठ कड़ाधाम में मां शीतला के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। सुबह चार बजे से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। प्रदेश के विभिन्न जिलों और देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां पहुंचे। उन्होंने मां के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा का विशेष महत्व है। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर स्नान कर पूजन किया। भक्तों ने ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को दान भी दिया। इसके बाद वे मां शीतला के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता को नारियल, चुनरी, बताशे और भोग चढ़ाया। उन्होंने परिवार की कुशलता और सुखमय जीवन की प्रार्थना की। पुजारी अंजनी कुमार पांडेय के अनुसार, सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों के संकट मां दूर करती हैं। मन्नतें पूरी होने पर सैकड़ों श्रद्धालु ढोल-ताशे और झंडा-निशान लेकर मां शीतला के दरबार पहुंचे। शादी, संतान सुख, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य पूरे होने पर भक्तों ने मां के दर्शन किए। मेले को देखते हुए मंदिर परिसर और गंगा घाट सहित प्रमुख जगहों पर पुलिस बल तैनात रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User