केंद्रीय खेल मंत्री ने नमो-घाट पर उठाई 20Kg की जोड़ी:94वें फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल का किया नेतृत्व, 5KM चलाई साईकिल
वाराणसी के नमो घाट पर 94वें फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल का आयोजन रविवार की सुबह किया गया। इस दौरान पहुंचे केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने 10-10 किलो की जोड़ी उठाई और भारतीय पारंपरिक खेलों के बारे में जाना। इस दौरान एक युवक ने 20-20 किलो की जोड़ी उनके समाने फेरी तो उन्होंने उसे शाबाशी दी। इसके बाद उन्होंने नमो घाट से संस्कृत विश्वविद्यालय तक होने वाली संडेज ऑन साइकिल का नेतृत्व किया। इस दौरान राज्य मंत्री गिरीश यादव, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, द्रोणाचार्य अवार्डी प्रमोद मिश्रा और एशियाड में सिल्वर पदक विजेता प्राची और दो कांस्य पदक विजेता पारुल चौधरी ने भी साईकिलिंग की और नशा मुक्ति का आह्वान किया। साइकिलिंग से हो सकता है ट्रैफिक का समाधान नमो घाट से रविवार की सुबह 7 बजे नमो घाट से विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा थीम पर 94वें फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया पहुंचे और उन्होंने भी पांच किलोमीटर तक साईकिल चलाई। इस दौरान उन्होंने कहा - आज हम लोगो जिस उद्देश्य से कार्यक्रम कर रहे हैं वो साफ है। साइकिलिंग एक फिटनेस का मंत्र है। साइकिलिंग बेस्ट एक्सरसाइज है। साइकिलिंग से पॉल्यूशन का भी सॉल्यूशन होता है। साइकिलिंग करने से फ्यूल की भी बचत होती है। देश का विदेशी मुद्रा बचता है। साइकिलिंग से ट्रैफिक का भी समाधान हो सकता है। पीएम के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाना है केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा - 'संडे ऑन साइकिलिंग' के द्वारा 'माई भारत' के लाखों युवा साइकिलिंग करके फिटनेस का संदेश दे रहे हैं। आज 'माई भारत' के यूथ वॉलंटियर्स के द्वारा वाराणसी के नागरिकों के लिए साइकिलिंग का संदेश देते हुए आज बड़ी संख्या में युवाओं ने साइकिलिंग के लिए नमो घाट पर एकत्रित हुए हैं। मेरा पूरा विश्वास है, हम सब साथ में मिल के संडे ऑन साइकिलिंग के द्वारा देश को फिट इंडिया का संदेश दें और मोदी जी की फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाएं। गदा-जोड़ी देख कंधे पर उठाया इस दौरान नमो घाट पर लगे पारंपरिक खेलों के स्टाल पर केंद्रीय मंत्री पहुंचे तो वहां एक युवा 20-20 किलो की जोड़ी फेर रहा था। इसपर उन्होंने भी 10-10 किलो की दो जोड़ियां उठा ली और युवक को जोड़ी फेरते देखने लगे। उन्होंने युवक से पोछा की वजन कितना है और कितनी बार करते हुए। उसके बाद उन्होंने जोड़ी खिलाड़ियों को देकर उन्हें शाबाशी दी। संस्कृत विश्वविद्यालय तक 500 लोगों ने चलाया साईकिल इस संडे ऑन साइकिलिंग में IIT-BHU, SAI BHU, क्रीड़ा भारती, FIT INDIA, SAI NCOE और अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे। इसका नेतृत्व केंद्रीय मंत्री ने स्वयं किया। जो 5 किलोमीटर बाद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षा मंडप में समाप्त हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)