KGK कॉलेज में शिक्षक का इंतजार करते रहे LLB छात्र:मुरादाबाद में सुबह 10 से 11:12 बजे तक खाली रही क्लास, VIDEO
मुरादाबाद के KGK कॉलेज में LLB प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को क्लास में शिक्षक का इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में छात्र सुबह 10 बजे से 11:12 बजे तक क्लास में बैठे नजर आए। इस दौरान कोई शिक्षक पढ़ाने नहीं पहुंचा। क्लास में बैठे रहे छात्र वीडियो में क्लास रूम में बड़ी संख्या में छात्र दिखाई दे रहे हैं। छात्रों का कहना है कि शिक्षकों की कमी के कारण उनकी कक्षाएं नियमित नहीं हो पा रही हैं। इससे लॉ की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों का कहना है कि समय पर क्लास नहीं लगने से उन्हें पढ़ाई पूरी करने में परेशानी हो रही है। 4 शिक्षक यूनिवर्सिटी निरीक्षण में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि लॉ विभाग के चार शिक्षक यूनिवर्सिटी के निरीक्षण में व्यस्त हैं। एक शिक्षक निलंबित है। वहीं, एक अन्य शिक्षक छुट्टी पर है। उन्होंने बताया कि फिलहाल लॉ के छात्रों को पढ़ाने के लिए एक शिक्षक उपलब्ध है। शिक्षकों की कमी के कारण क्लास संचालित करने में परेशानी आ रही है। अतिरिक्त कक्षाओं से पूरा होगा कोर्स प्राचार्य ने बताया कि शिक्षकों की कमी के बावजूद छात्रों का 90 दिन का शिक्षण कार्य पूरा कराया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)