खाद की कालाबाजारी के आरोप में समिति सचिव पर केस:जांच में एनपीके के 27 बैग कम मिले, डीएम के निर्देश पर हुई थी जांच

Oct 18, 2026 - 17:52
0
खाद की कालाबाजारी के आरोप में समिति सचिव पर केस:जांच में एनपीके के 27 बैग कम मिले, डीएम के निर्देश पर हुई थी जांच
संभल में जुनावई क्षेत्र की दो सहकारी समितियों में उर्वरक की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर समिति के प्रभारी सचिव महेश चंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार रात 8:46 बजे रिपोर्ट दर्ज की। इसकी जानकारी रविवार दोपहर 4 बजे दी गई। दो समितियों का एक ही जगह से संचालन मामला जिला मुख्यालय बहजोई से करीब 42 किलोमीटर दूर गुन्नौर तहसील के जुनावई थाना क्षेत्र की पैक्स नगला अजमेरी और रिवाड़ा समितियों से जुड़ा है। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि अपर जिला सहकारी अधिकारी वीरेंद्र कुमार पुत्र इंद्रसेन की शिकायत पर प्रभारी सचिव महेश चंद्र के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3 और 7 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीओएस मशीन और स्टॉक के मिलान में मिली कमी शिकायत में बताया गया था कि एक ट्रक से उर्वरक पिकअप में लोड करके ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान सामने आया कि दोनों समितियां जुनावई विकासखंड कार्यालय के पास एक ही जगह से संचालित हो रही थीं। उनका गोदाम भी वहीं था। संयुक्त जांच में पीओएस मशीन के रिकॉर्ड और मौके पर मौजूद उर्वरक का मिलान किया गया। इसमें एनपीके 12:32:16 के 27 बैग कम पाए गए। जांच रिपोर्ट में सचिव पर उर्वरक की कालाबाजारी का आरोप लगाया गया है। पल्लेदारी बचाने के लिए रिश्तेदार को दिए थे बोरे सचिव महेश चंद्र ने जांच के दौरान बताया कि पल्लेदारी का खर्च बचाने के लिए उन्होंने 20 बोरे अपने रिश्तेदार के भतीजे वीरेश पुत्र जयसिंह को दिए थे। जांच में उर्वरक के स्टॉक में कमी और इस संबंध में दी गई जानकारी को दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएम के निर्देश पर हुई थी संयुक्त जांच ट्रक से उर्वरक ले जाने के फोटो और वीडियो के साथ 16 अक्टूबर को जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। इसके बाद डीएम के निर्देश पर गुन्नौर के तहसीलदार रवि सोनकर और उपकृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने दोनों समितियों का संयुक्त निरीक्षण किया था। उस जांच में उर्वरक के 47 कट्टे कम मिलने की बात सामने आई थी। बाद में दर्ज रिपोर्ट में एनपीके के 27 बैग कम पाए जाने का उल्लेख है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User