खाद्य सुरक्षा विभाग ने 80 लीटर दूध कराया नष्ट:हापुड़ में डेयरी पर छापा, अस्वच्छ हालत में बन रहा था खोआ

Oct 11, 2026 - 16:03
0
खाद्य सुरक्षा विभाग ने 80 लीटर दूध कराया नष्ट:हापुड़ में डेयरी पर छापा, अस्वच्छ हालत में बन रहा था खोआ
हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार दोपहर करीब एक बजे धौलाना के बझैड़ा कलां स्थित भारत डेयरी पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान यहां अस्वच्छ हालात में खोआ बनाया जा रहा था। टीम ने मौके पर रखे 80 लीटर दूध को नियमों के अनुसार नष्ट करा दिया। साथ ही मिक्स मिल्क और खोआ के एक-एक नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम रविवार दोपहर डेयरी पहुंची। यहां जांच के दौरान खोआ बनाने में साफ-सफाई और स्वच्छता के मानकों का पालन नहीं होता मिला। इसके बाद टीम ने मिक्स मिल्क और खोआ के नमूने लिए। छापेमारी की कार्रवाई से डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में नमूने मानकों के विपरीत पाए जाते हैं, तो डेयरी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। विभाग ने डेयरी संचालकों को खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री के दौरान स्वच्छता के मानकों का पालन करने की हिदायत दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User