लखनऊ में नशामुक्ति अभियान:नुक्कड़ नाटक से छात्रों ने दिया 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' का संदेश
तेलीबाग स्थित राम भरोसे मैकूलाल महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया। शनिवार को आयोजित इस महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार पांडेय द्वारा किया गया। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को सकारात्मक और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लगाने की अपील की। नुक्कड़ नाटक से दिखाए नशे के दुष्परिणाम कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया नुक्कड़ नाटक रहा। इस नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में तेजी से बढ़ रही नशे की लत, उसके गंभीर सामाजिक व पारिवारिक दुष्परिणामों और युवाओं के जीवन पर पड़ने वाले इसके नकारात्मक प्रभावों का बहुत ही सजीव चित्रण किया। विद्यार्थियों ने अपने शानदार अभिनय और धारदार संवादों के जरिए यह कड़ा संदेश दिया कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसकी शिक्षा, परिवार और पूरे भविष्य को अंधकार में धकेल देता है। छात्रों की इस प्रभावशाली प्रस्तुति ने वहां उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज में नशे के विरुद्ध व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)