खेत देखने जा रहे बुजुर्ग नाले में गिरे, मौत:शाहजहांपुर में पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ा, 500 मीटर दूर मिला शव

Sep 28, 2026 - 12:29
0
खेत देखने जा रहे बुजुर्ग नाले में गिरे, मौत:शाहजहांपुर में पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ा, 500 मीटर दूर मिला शव
शाहजहांपुर में एक बुजुर्ग की नाले में गिरकर मौत हो गई। 60 साल के जवाहर रविवार शाम पांच बजे खेत देखने जा रहे थे। बारिश के कारण नाले में पानी भरा था, जिससे उनका पैर फिसल गया। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर गढ़िया रंगीन क्षेत्र के मलरिया मिर्जापुर गांव में हुई। जवाहर शाम करीब पांच बजे घर से निकले थे। नाले में गिरने के बाद वह गहरे पानी में बह गए। करीब 500 मीटर दूर एक खंभे से उनका शव फंसा मिला। स्थानीय लोगों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम आठ बजे शव को बाहर निकाला। परिजन शव घर ले आए। सोमवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक जवाहर अपने पीछे पत्नी इंद्रावती, चार बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। गढ़िया रंगीन थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User