दूध प्लांट पर बिजली विभाग की छापेमारी, सूचना निकली झूठी:खाली हाथ लौटी टीम, बड़े अधिकारियों ने की थी कार्रवाई
बुलंदशहर के जटपुरा गांव में सोमवार सुबह 10:30 बजे अनिल फूड प्रोडक्ट्स दूध प्लांट पर बिजली विभाग ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई बिजली चोरी की गुप्त सूचना पर बिजली विभाग के चीफ संजीव कुमार के नेतृत्व में हुई। विभाग को प्लांट में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जानकारी मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय प्रशासन का सहयोग लिया गया। सुरक्षा के लिए एसडीएम सिकंदराबाद, सीओ सिकंदराबाद और सलेमपुर थाना पुलिस सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात था। प्लांट में प्रवेश कर टीम ने तारों और मीटरों की बारीकी से जांच की। जांच में सामने आया कि जिसे बिजली चोरी का माध्यम समझा जा रहा था, वह प्लांट पर लगा सोलर सिस्टम था। बिजली चोरी की सूचना पूरी तरह से झूठी निकली। चोरी का कोई सबूत न मिलने पर बिजली विभाग और प्रशासन की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। चीफ संजीव कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)