उघैती कांड में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल:बदायूं में न अज्ञात आरोपी मिले न चौथा पकड़ा गया

Sep 28, 2026 - 12:29
0
उघैती कांड में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल:बदायूं में न अज्ञात आरोपी मिले न चौथा पकड़ा गया
बदायूं के उघैती कांड में पुलिस की तिहरी नाकामी शुरुआत से ही सवालों में है। पहली प्रेमी युगल को पकड़कर मारपीट और लूट की घटना के बाद सात दिन तक पुलिस को भनक तक नहीं लगी। दूसरी चौथा नामजद आरोपी नहीं पकड़ा गया। वही तीसरी नाकामी अज्ञात आरोपियों के चेहरे उजागर न होना है। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए, लेकिन गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बावजूद अज्ञात आरोपियों के नाम-पते और ठिकाने तक नहीं पहुंच सकी। अफसर अब तक इन नाकामियों की जिम्मेदारी तय नहीं कर सके हैं। गांव में ग्राम प्रहरी, चौकीदार और ग्राम सुरक्षा समिति हैं। बीट पुलिसिंग और बीट बुक की व्यवस्था भी है। इसके बावजूद घटना के बाद सात दिन तक किसी स्तर पर पुलिस को जानकारी नहीं हुई। शासन के सवाल के बाद अफसरों ने घटनाक्रम की टाइमलाइन और कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी है, लेकिन सात दिन की इस चूक के लिए किसकी जवाबदेही तय हुई, इसका जवाब सामने नहीं आया है। मामला खुलने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद अज्ञात आरोपियों की पहचान नहीं हुई और चौथा आरोपी लगातार फरार है। रविवार को पुलिस ने गांव में दो बार दबिश दी, लेकिन जीतेश हाथ नहीं लगा। कुल मिलाकर उघैती कांड में शुरुआत से अब तक पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल हैं। पहले सात दिन तक सूचना नहीं मिली, फिर अज्ञात आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंची और अब चौथे आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं हो सकी। इसके बावजूद जिम्मेदारी तय करने की कार्रवाई अब तक सामने नहीं आई है। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि चौथे आरोपी की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User