खजांची पुल से मेडिकल कॉलेज तक जल्द जगमगाएंगी विक्टोरिया लाइटें:नगर आयुक्त ने दिया सख्त निर्देश; MCB और खराब लाइटें होंगी दुरुस्त

Oct 09, 2026 - 06:22
0
खजांची पुल से मेडिकल कॉलेज तक जल्द जगमगाएंगी विक्टोरिया लाइटें:नगर आयुक्त ने दिया सख्त निर्देश; MCB और खराब लाइटें होंगी दुरुस्त
शहर में सड़क किनारे लगी विक्टोरिया लाइटों को जल्द रोशन करने की कवायद शुरू हो गई है। गुरुवार को नगर आयुक्त अजय जैन ने खजांची पुल से मेडिकल कॉलेज तक लगी विक्टोरिया लाइटों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से लाइटों की स्थिति देखी और उन्हें चालू करने में आ रही तकनीकी दिक्कतों की जानकारी ली। अधिकारियों ने सड़क के दोनों ओर लगी लाइटों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान यह भी देखा गया कि किन स्थानों पर लाइटें खराब हैं और उन्हें चालू करने के लिए किन तकनीकी सुधारों की जरूरत है। हस्तांतरण से पहले लाइटों को चालू करने की तैयारी खजांची पुल से मेडिकल कॉलेज तक लगी इन विक्टोरिया लाइटों का हस्तांतरण लोक निर्माण विभाग की ओर से नगर निगम को किया जाना है। हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने से पहले नगर आयुक्त ने लाइटों को सुचारू रूप से चालू कराने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि फिलहाल लाइटों को चालू करने के लिए जरूरी काम दोनों विभाग आपसी समन्वय से पूरा करें। खास तौर पर एमसीबी और खराब लाइटों को ठीक कर व्यवस्था को चालू किया जाए, ताकि सड़क पर रोशनी की समस्या दूर हो सके। दोनों विभाग मिलकर करेंगे काम निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लाइटों को चालू करने में यदि लोक निर्माण विभाग या नगर निगम स्तर से किसी तरह की तकनीकी समस्या आ रही है तो दोनों विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय कर उसका समाधान करें। इसके बाद लाइटों को नियमित रूप से चालू रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, विक्टोरिया लाइटें चालू होने से खजांची पुल से मेडिकल कॉलेज तक सड़क के किनारे का हिस्सा रात में रोशन रहेगा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भी सुविधा मिलेगी और सड़क की सुंदरता भी बढ़ेगी। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को लाइटों की मरम्मत और आवश्यक विद्युत कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। हस्तांतरण के बाद इन लाइटों के रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम की ओर से संभाले जाने की तैयारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User