खराब मौसम से लखनऊ एयरपोर्ट पर उड़ान प्रभावित:रांची की इंडिगो फ्लाइट रद्द, हैदराबाद की उड़ान में देरी, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

Sep 25, 2026 - 16:41
0
खराब मौसम से लखनऊ एयरपोर्ट पर उड़ान प्रभावित:रांची की इंडिगो फ्लाइट रद्द, हैदराबाद की उड़ान में देरी, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर पड़ा है। मौसम की खराब स्थिति के चलते इंडिगो की रांची जाने वाली फ्लाइट 6E 925 को रद्द कर दिया गया। यह फ्लाइट टर्मिनल-3 से शाम 4:15 बजे रवाना होनी थी। फ्लाइट के कैंसिल होने की जानकारी मिलने के बाद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट भी प्रभावित वहीं, इंडिगो की हैदराबाद से लखनऊ आने वाली फ्लाइट 6E 6167 भी देरी से चल रही है। फ्लाइट को टर्मिनल-3 पर पहुंचना है और यात्रियों के सामान के लिए बगेज बेल्ट नंबर-6 निर्धारित किया गया है। खराब मौसम के कारण उड़ान में देरी होने से यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है। मौसम के चलते उड़ानों पर असर एयरपोर्ट पर खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए उड़ानों के संचालन में बदलाव किया जा रहा है। यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी संबंधित फ्लाइट का ताजा स्टेटस जांचने की सलाह दी जा रही है। मौसम में सुधार नहीं होने की स्थिति में अन्य उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User