प्रयागराज में कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार के पोस्टर जलाए:मुर्बादाबाद के नारे लगाकर मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग

Sep 25, 2026 - 16:41
0
प्रयागराज में कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार के पोस्टर जलाए:मुर्बादाबाद के नारे लगाकर मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर प्रयागराज में भी आक्रोश बढ़ रहा है। कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार के पोस्टर को आग के हवाले कर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने उनके इस्तीफे की मांग की है। वही छात्रों ने भी प्रयागराज में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी। सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला के नेतृत्व में ज्ञानेश कुमार के पोस्टर को आग के हवाले कर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता न बरतने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने "ज्ञानेंद्र कुमार इस्तीफा दो", "ज्ञानेंद्र कुमार मुर्दाबाद" और "ज्ञानेंद्र कुमार को बर्खास्त करो" के नारे लगाए। मुस्तकीम अटाला, फैजुल हसन, इम्तियाज सिद्दीकी, आसिफ अहमद, मोहम्मद आरिफ, आरती पाल, आदि ने अपनी बात रखी। वहीं प्रयगाराज में दिशा छात्र संगठन ने भी ज्ञानेश कुमार का जबरदस्त विरोध शुरू किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के यूनियन गेट छात्रों ने प्रदर्शन उनका इस्तीफा मांगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User