गुड़गांव में 5वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत:भाई ने जताई हत्या की आशंका, 4 दिन पहले ही काम के लिए गया था
अमरोहा के गजरौला नगर के मायापुरी मोहल्ले के 25 वर्षीय युवक नितिन शर्मा की गुड़गांव में पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे परिवार को घटना की जानकारी मिली। बताया गया कि नितिन ने पांचवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की है। हालांकि, मृतक के भाई सचिन शर्मा ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजन गुड़गांव के लिए रवाना हो गए हैं। चार दिन पहले ही काम के लिए गया था नितिन शर्मा पुत्र अनिल शर्मा गजरौला के मायापुरी मोहल्ले का रहने वाला था। वह गुड़गांव में एक सीएनजी पेट्रोल पंप पर काम करता था। परिजनों के मुताबिक, नितिन करीब चार दिन पहले ही गजरौला से गुड़गांव काम के लिए गया था। सुबह परिवार को मिली मौत की खबर शुक्रवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि नितिन पांचवीं मंजिल से गिर गया है और उसकी मौत हो गई है। साथ ही बताया गया कि उसने पांचवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की है। खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन तुरंत गुड़गांव के लिए निकल गए। भाई ने जताई हत्या की आशंका नितिन के भाई सचिन शर्मा ने बताया कि उन्हें जो जानकारी मिली है, उससे घटना संदिग्ध लग रही है। उन्होंने अपने भाई की हत्या की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। जांच और पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी वजह परिजनों का कहना है कि नितिन की मौत की असली वजह जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। फिलहाल परिजन गुड़गांव पहुंचकर घटना की जानकारी जुटा रहे हैं। स्थानीय पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलने की उम्मीद है। घटना के बाद मायापुरी मोहल्ले में भी शोक का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)