खुखुंदू थाने के प्रभारी निरीक्षक समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित:हवालात में NDPS आरोपी की मौत पर एसपी की कार्रवाई, विभागीय जांच भी शुरू
देवरिया के खुखुंदू थाने में NDPS एक्ट के आरोपी की हवालात में मौत के मामले में कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने खुखुंदू थाने के प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इन तीनों पर ड्यूटी में लापरवाही और उदासीनता बरतने का आरोप है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। निलंबित होने वालों में प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह, आरक्षी गुल्लुर प्रसाद और रिक्रूट आरक्षी अंगद यादव शामिल हैं। तीनों को तुरंत निलंबित कर दिया गया यह कार्रवाई 3 अक्टूबर की सुबह हुई घटना को लेकर की गई है। उस दिन खुखुंदू थाने की हवालात में NDPS एक्ट में गिरफ्तार आरोपी बृजपाल सिंह ने फंदा लगा लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी ने थाने का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने पर तीनों को तुरंत निलंबित कर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)